फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंकार’ ने झंकृत किए तन-मन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डालिम्स सनबीम सिगरा का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘अभ्युत्थानम्’ के तहत पहले दिन जूनियर बच्चों ने ‘झंकार’ में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुर, साज और संगीत की ऐसी महफिल सजाई जिसने मनोरंजन के साथ कई संदेश भी दिए। आयोजन नागरी नाटक मंडली में बुधवार को हुआ।
विज्ञापन

बच्चों ने लोकनृत्य के जरिये देश की संस्कृति से परिचय कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘एलियन डांस’ रहा। दूसरी दुनिया से धरती पर आए एलियन के साथ बच्चों ने ‘पार्क डांस’ में मस्ती भी की। इससे पहले छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत आर्केस्ट्रा में वादन की प्रस्तुति खास रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोएना सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार मांझी, डालिम्स समूह के अध्यक्ष प्रदीप मधोक ‘बाबा’ और निदेशिका पूजा मधोक ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। शिव आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दादरा नृत्य व आंध्र के पीनल कोलट्टम लोकनृत्य की सतरंगी प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मयूर नृत्य और भगवान श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला भी बेहतरीन रही। ‘छाया नृत्य’ की भावुक प्रस्तुति देकर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर समूह के अतिरिक्त निदेशक माहिर मधोक व सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश खन्ना भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. एपी गौड़ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अतिथियों का आभार प्रधानाध्यापिका पूनम श्रीवास्तव ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें