फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
्रइलाहाबाद/वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में डाउन लाइन ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएफ वाराणसी पोस्ट के सिपाही सुनील कुमार (24) की जान चली गई। वह वाराणसी से सारनाथ एक्सप्रेस से आरपीएफ के एस्कार्ट में आने के बाद विश्रामालय में ठहरा था। रात में वह दवा लेने रेेलवे अस्पताल जा रहा था, तभी यह अनहोनी हो गई। घटना की जानकारी पाकर हरियाणा के भिवानी से आए सिपाही के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव ले गए।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी जनपद में धनावा गांव निवासी सिपाही सुनील कुमार (24) की तैनाती आरपीएफ पोस्ट वाराणसी में थी। मंगलवार को वह सारनाथ एक्सप्रेस के आरपीएफ एस्कार्ट में इलाहाबाद जंक्शन आया। इस एस्कार्ट को कामायनी एक्सप्रेस से वापस वाराणसी जाना था। सुनील एस्कार्ट के बाकी तीन सिपाहियों अशफाक अंसारी, बलवंत सिंह, देवेंद्र पाल के साथ विश्रामालय में ठहर गया। साथी सिपाही अशफाक के मुताबिक, देर रात सुनील तबीयत खराब होने की बात कहकर रेलवे अस्पताल से दवा लेने के लिए रवाना हो गया। कुछ देर बाद जीआरपी को सूचना मिली कि कोई युवक प्लेटफार्म नंबर नौ और दस के पास पूर्वी यार्ड के डाउन लाइन पर पड़ा है। रेलवे पुलिस ने मौके पर जाकर डॉक्टर को बुलाया, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी।
जेब में मिले आईकार्ड से पता चला कि वह आरपीएफ का सिपाही सुनील कुमार है। उसके पास मोबाइल फोन भी मिला, जिसके जरिए भिवानी में सुनील के घर में इस अनहोनी की जानकारी दी गई। इसके बाद शव को सीलकर चीरघर भेज दिया गया। पुलिस का अनुमान है कि वह जल्दबाजी में पुल की बजाय रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई। भिवानी से बुधवार को सुनील के पिता धर्मवीर सिंह समेत कई रिश्तेदार आ गए। उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। पूर्व फौजी धर्मवीर दो बेटों में छोटे सुनील की आकस्मिक मौत से सदमे में थे। तीन साल पहले आरपीएफ में भर्ती हुए सुनील की मां का निधन हो चुका था। बड़े भाई घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें