फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रत्ी और आचार्य में दाखिले मेरिट से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया अब मेरिट के आधार पर होगी। शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए कम आवेदन प्राप्त होने और छात्रों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कुलपति ने कहा कि अंतिम फैसला शनिवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र संगठनों की मांग और कम आवेदन मिलने के कारण संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री और आचार्य में अब मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। कुलपति की अध्यक्षता में शुक्रवार को बुलाई गई परीक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तिथियां शनिवार को घोषित की जाएंगी। शुक्रवार को कुलपति कक्ष में बैठक के दौरान कुलसचिव, प्राक्टर और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा और मेरिट दोनों मामलों पर विचार विमर्श किया गया है। छात्र और विभागाध्यक्ष मेरिट के आधार पर दाखिले के पक्ष में हैं। मामले में फैसला शनिवार को लिया जाएगा। - प्रो. यदुनाथ दूबे, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें