फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी कृषि और बीकॉम में आधी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक ओर बीएचयू और विद्यापीठ में बीकॉम में दाखिले के लिए मारामारी रहती है, वहीं उदय प्रताप कॉलेज का हाल ये है कि यहां मेरिट की मुख्य सूची से बीकॉम की आधी से भी ज्यादा सीटें खाली रह गई हैं। शुक्रवार को यूपी कॉलेज में बीकॉम की काउंसलिंग हुई। पहले दिन मुख्य सूची में शामिल अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीकॉम की कुल 125 सीटों के लिए पहले दिन केवल 50 सीटों पर ही दाखिला हो पाया। 75 सीटें अभी खाली हैं। शनिवार को वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीएससी कृषि की भी काउंसिलंग शुक्रवार को हुई। बीएससी कृषि की 150 सीटों के सापेक्ष 87 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इसमें भी अभी 63 सीटें खाली हैं। 22 जुलाई को इन रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें