वाराणसी। काशी में बनी बनारसी साड़ी लोकल से ग्लोबल तक का सफर तय कर रही है। बनारसी सिल्क की कारीगरी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में अपनी पहचान बना रही है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में काशी के 29 हस्तशिल्पियों व निर्यातकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 17 नेशनल अवाॅर्डी भी शामिल हैं।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर लगा मेला 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें यूपी को पार्टनर स्टेट का दर्जा मिला है। उद्योग विभाग के उपायुक्त मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि बनारसी साड़ी केवल परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल का प्रतीक बन चुकी है। संवाद