वाराणसी। उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) पर महिलाओं और बच्चों की सुविधा को देखते हुए वात्सलय कक्ष बनवाया गया है। एक महिला यात्री ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। यह कक्ष उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है, जो बच्चों के साथ यात्रा करते हैं और स्टेशन पर प्रतीक्षा करते समय उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ तथा आरामदायक स्थान की आवश्यकता होती है।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वात्सल्य कक्ष के जरिये बच्चों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। इसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चाइल्ड-फ्रेंडली क्षेत्र, और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। ब्यूरो