जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों को टीका लगवाए जाने के लिए दो दिन (15-16 जनवरी) तक चले मेगा टीकाकरण अभियान में 26,612 किशोरों को टीका लगाया गया। इसमें पहले दिन 16,429 तो रविवार को केवल 9,183 किशोरों ने टीका लगवाया। सोमवार से सिगरा स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर भी किशोर पहुंचकर अपना टीका लगवा सकते हैं।
वहीं 520 केंद्रों पर पिछले दो दिन में ही कुल 51,612 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 जनवरी को कुल 31,594 और 16 जनवरी 20,018 लोगों को टीका लगा। तीन जनवरी से शुरू किशोरों के टीकाकरण के लिए विद्यालयों, सिगरा स्टेडियम, एलटी कॉलेज के साथ ही मदरसों में भी कैंप लगाया जा रहा है। अब तक 1,60,360 (62.2 प्रतिशत) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। रविवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने पीलीकोठी स्थित मदरसा मजहरूल उलूम का दौरा कर टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया। पीएचसी चिरईगांव के तहत ग्राम भैसौड़ी में भी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को कुल 366 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।