फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 25 हजार का इनामी बदमाश शेरू गिरफ्तार, डी-22 गैंग का सदस्य मुठभेड़ के दौरान हुआ था फरार

Sun, 13 Mar 2022 03:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कई  मुकदमों में वांछित डी-22 गैंग के सदस्य शेरू पर  काशी जोन की पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। शेरू के खिलाफ  मंडुवाडीह, भेलूपुर, लंका, लक्सा थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शेरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट की भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश शेरू खान को खोजवा किरहिया के पास गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास, लूट सहित अन्य मुकदमों में वांछित डी-22 गैंग के सदस्य शेरू पर  काशी जोन की पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। पिछले दिनों गैंग लीडर विनोद भारती की मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद से शेरू मौके से भाग निकला था।

विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त काशी आरएस गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली कि लूट, हत्या के प्रयास मामले में वांछित अपराधी  शेरू खान खोजवा स्थित किरहिया के पास मौजूद है। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय व भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे की टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। 

उसके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में मालूम चला कि इस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित है।  देवली गली नई सड़क दशाश्वमेध निवासी शेरू खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह गैंग लीडर विनोद भारती के डी-22 गैंग  में सक्रिय रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अगस्त 2021 को भेलूपुर जल संस्थान के पास पुलिस मुठभेड़ में विनोद भारती गिरफ्तार हुआ और वह मौके से भागने में सफल रहा था। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि  दशाश्वमेध थाने के हिस्ट्रीशीटर शेरू खान के ऊपर मंडुवाडीह, भेलूपुर, लंका, लक्सा थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में एसआई विनायक सिंह, पुनदेव सिंह, रामबाबू, मनोहर, सुरेंद्र, शक्तिधर पांडेय, अमित शुक्ला, बालमुकुंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें