जिला कुश्ती संघ की ओर से बनियापुर के स्व. केदार पहलवान व्यायामशाला में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। इसके पुरुष वर्ग में 18 और महिला वर्ग में 7 खिलाड़ी शामिल हैं।
यह खिलाड़ी 21 से 23 नवंबर तक यूपी कुश्ती संघ की ओर से बागपत में होने वाली होने वाली प्रादेशिक सीनियर पुरुष-महिला कुश्ती में दांव आजमाएंगे। कोच गोरख यादव ने बताया कि फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती में चंदन यादव, सुंदरम, गोलू यादव, सत्यम त्रिपाठी, अनुज यादव, राजू यादव, यशवंत गिरी, ऋषभ सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं ग्रीको रोमन में यशपाल, अजीत यादव, विवेक यादव, मनीष यादव, आशु पाल, प्रियांशु, विपिन यादव, सीतांशु यादव, मृत्युंजय यादव, विश्वजीत यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल 50 किलो में माला यादव, अंशु यादव, रागिनी पासवान, खुशबू कुमारी, सृष्टि यादव, कशिश यादव, वसुंधरा यादव ने स्वर्ण पदक जीत प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। विजेता खिलाड़ियों को वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने पुरस्कृत किया। इससे पहलेे कुश्ती का शुभारंभ व्यायामशाला के संरक्षक बृजेश राय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। निर्णायक की भूमिका उदय प्रताप सिंह, अशोक यादव, उमेश यादव, सुरेंद्र यादव, विकास पटेल, दिव्यांश सिंह ने निभाई। स्वागत शिवधनी पहलवान, धन्यवाद ज्ञापन दयाराम मास्टर ने दिया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्र, संतोष पहलवान, सूबेदार पहलवान, मनसा पहलवान, दयाराम मास्टर मौजूद रहे।