फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आवास की सूची से 25 लोगों के नाम कटे, बीडीओ को चेतावनी; डीएम ने ग्राम पूरे में सुनीं समस्याएं

Thu, 11 Jul 2024 12:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सांसद आदर्श ग्राम पूरे में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों के अन्नप्राशन के साथ ही उन्होंने पौधे लगाए। इस दौरान आवास की सूची से 25 लोगों के नाम कटे होने पर बीडीओ को चेतावनी दी।  
विज्ञापन
डीएम ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद आदर्श ग्राम पूरे में बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने चौपाल लगाकर सेवापुरी ब्लॉक के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। आवास की सूची से 25 लोगों का नाम कटने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजेश सिंह को चेतावनी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने पंचायत भवन परिसर में बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन


गांव में बरात घर न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने छह महीने में इसे बनवाने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराएं। जो भूमिहीन हैं, उन्हें पट्टा बनाकर आवास योजना के साथ शौचालय भी दें। जिनके पास पक्के मकान हैं, वे लालचवश सरकारी योजना के आवास की मांग न करें। 

सरकार गरीब लोगों के लिए ऐसी योजनाएं चलाती है। हर घर नल जल योजना में जल निगम के अधिशासी अभियंता से एस्टिमेट मांगा। सीडीओ ने कहा कि गांव में 10 किलोमीटर आंतरिक गली और साढ़े तीन किलोमीटर नाली के अलावा अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। शिकायत करने वालों में पूनम देवी, कैलाश पटेल, अनूप जायसवाल एवं अर्जुन गुप्ता, अरविंद सिंह पटेल सुभाष मौर्य, हरिशंकर विश्वकर्मा, रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता को नोटिस

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के कहने के बाद भी जल निगम के इंजीनियरों ने गंगा घाटों पर बहने वाले सीवर की समस्या को दूर नहीं किया। नाराज नगर आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसके निरंजन को नोटिस दिया है। साथ ही क्यूआरटी गठित कर दी है ताकि समस्या का समाधान हो सके। साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर शासन में भेजने की चेतावनी दी। 

नगर आयुक्त ने पांडेय घाट पर सीवर ओवरफ्लो होने के बाद गंदा पानी घाट पर बहने पर नाराजगी जताई। समस्या दूर करने की हिदायत के बाद भी जल निगम ने निस्तारण नहीं कराया। नोटिस में कहा गया है कि मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान नाथ के मंदिर में सीवर भरने की समस्या का जल निगम ने गहराई के साथ संज्ञान नहीं लिया। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई। 

मान महल घाट पर भी चार माह से सीवर की समस्या है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नोटिस में जल निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को शिथिल कार्यप्रणाली, लापरवाही, दायित्व का निर्वहन न करने पर फटकार लगाई गई। नगर आयुक्त ने घाटों पर सीवर बहने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए 20 घंटे तैनात रहने वाले दल को तैनात किया है। जो कि शिफ्टवार काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें