फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आरोग्य मेले में 2490 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर रविवार को जिले के 52 शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2490 मरीजों की जांच की गई। इसमें 1571 महिलाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही 259 बच्चों को भी देखा गया। चिकित्सकों ने जरूरी परामर्श और दवाइयां दीं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगाकर 42 लोगों का कार्ड भी बनाया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 1224 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें 504 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसके अलावा 91 लोगों की हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच हुई। मेले में 82 मधुमेह, 290 त्वचा संबंधित मरीज, छह टीबी के संभावित लक्षण दिखने वाले लोगों की जांच भी की गई। इस दौरान चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान के तहत फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और एलबेंडाजोल की गोली निशुल्क वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें