फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में विधि छात्र की पिटाई, रैगिंग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में विधि संकाय के बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र की बुधवार को कुछ छात्रों ने उस समय पिटाई कर दी जब वो दो दिन पहले अपने साथ घटी घटना की शिकायत करने प्रॉक्टर आफिस गया था। छात्र ने एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन, विधि संकाय प्रमुख समेत अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग सेल के चेयरमैन को लिखे पत्र में छात्र नीलोत्पल ने लिखा है कि दो दिन पहले उसके साथ संकाय के ही कुछ छात्रों ने हाथापाई की थी। बताया कि वह चाणक्य हॉस्टल में रहता था, इसके बाद उसे सुरक्षा के लिहाज से भगवान दास हॉस्टल ले जाया गया, जहां रात भर चार-पांच छात्र इंतजार करते रहे। बुधवार को सुबह जब वह चाणक्य हॉस्टल पहुंचा तो पता चला कि उसे निकाल दिया गया है। इस बारे में जानकारी के लिए प्रॉक्टर आफिस गया। बताया कि यहां पहले से संकाय के ही छह छात्र कुछ लोगों साथ खड़े थे। चेयरमैन को लिखे पत्र में यह भी लिखा है कि उसके विधि संकाय कॉमन हाल में ले जाकर मारपीट की गई। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब यह देखना है कि इसमें एंटी रैगिंग सेल की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें