फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट पर बीएचयू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बदलते मौसम के साथ ही संक्रामक बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। जिले में अब तक करीब बीस लोगों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही बीएचयू अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट पर है। यहां सर सुंदर लाल अस्पताल में डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीजों के लिए दस बेड आरक्षित कर लिया गया है। इसमें सर्वाधिक डेंगू मरीजों के लिए छह बेड शामिल हैं।
विज्ञापन

बरसात के इस मौसम में शहरी और ग्रामीण इलाकों में जल-जमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से यहां मच्छर पनपने के साथ ही डेंगू की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा इस मौसम में चिकनगुनिया के मरीज भी मिलते हैं, हालांकि बनारस और आसपास के जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीज नहीं मिलते हैं लेकिन एहतियातन अस्पताल में इसके लिए भी दो बेड आरक्षित कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि इमरजेंसी विभाग को ऐसे मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल के पांचवें मंजिल पर छह बेड , मस्तिष्क बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) के लिए न्यूरोलॉजी वार्ड में दो और चिकनगुनिया मरीजों के लिए इमरजेंसी में दो विस्तर आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें