फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के मद्देनजर रविवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक मैदागिन से गोदौलिया तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस-पीएसी के जवान, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और एटीएस कमांडो तीन ड्रोन कैमरों के साथ रविवार सुबह से तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया जाने वाली सवारी गाड़ियों को लक्सा थाने से आगे नही जाने दिया जाएगा। लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी को बेनिया तिराहे से आगे नही जाने दिया जाएगा। अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी वाहनों को सोनारपुरा से आगे नही जाने दिया जाएगा। थाना भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होकर रामापुरा जाने वाले वाहन तिलभांडेश्वर से आगे नहीं जा सकेंगे। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में किसी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार ना करें, उनके पर्यवेक्षण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे। बदसलूकी की शिकायत आने पर कार्रवाई में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें