फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन को तोड़ना असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य जोन इंचार्ज इलाहाबाद सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन बेहद मजबूत है। विरोधी इसको तोड़ने में असफल रहेंगे। झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा को जनता 2019 में बेदखल करेगी।
विज्ञापन

वह बुधवार को सीतामढ़ी के पुंज मल्टी परपज हॉल में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर जीत दर्ज की जाएगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती ने कहा कि वाराणसी की घटना ने भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर किया। इस मौके पर ज्ञानपुर विस प्रभारी मोके यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बैजनाथ गौतम, रामसनेही गौतम, मोके यादव, जय प्रकाश चौधरी, शमशेर पासी, मुनीब गौतम, मोनिका यादव, जेपी यादव, मुन्ना सिंह, हलधर गौतम, शिव नारायण, सादाब अंसारी, विजय बहादुर बिंद राजेश भास्कर, मालती देवी, दिनेश यादव, डॉ. चंद्रेश गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें