फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा पूरेशंभू का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/लालानगर। मिर्जापुर के दीवान घाट पर स्नान के दौरान पूरेशंभू निवासी हरिश्चंद्र पाल गंगा में डूब गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह परिवार वालों के साथ विंध्याचल दर्शन करने के लिए गया था।
विज्ञापन

सुबह एक ट्रैक्टर पर हरिश्चंद्र के परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त विंध्याचल दर्शन करने गए। दीवान घाट पर स्नान करने के दौरान हरिश्चंद्र गहरे पानी में चला गया। यह देखकर वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे गोताखोर उसके शव को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिला। हरिश्चंद्र के डूबने की जैसे ही खबर गांव में पहुंची कोहराम मच गया। वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हरिश्चंद्र डूबने लगा तो उसके अन्य साथी वहां से भागने लगे। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें