फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले से मारपीट में जीजा की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/मोढ़। कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर बीती रात मारपीट में रमेश वनवासी (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। वहां भी हालत अति गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जाने के दौरान रास्ले में भोर के समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सचिंद्र पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पत्नी से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही हत्यारे सबके सामने होंगे। मृतक रमेश आजमगढ़ का मूल निवासी था। बीते चार साल से वह लालीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। गत मंगलवार को उसके बड़े बेटे की शादी थी, इसके लिए रिश्तेदार आए हुए थे। रमेश व उसका साला हरीलाल तथा पत्नी भट्ठा स्थित कमरे के बाहर जमीन पर सो रहे थे। रात में किसी बात पर जीजा रमेश और साला हीरालाल में कहासुनी हो गई। बाद बढ़कर दोनों में मारपीट होने लगी, जिसमें जीजा रमेश घायल हो गया। उसके शरीर पर फावड़े से हमले का निशान था। घटना की जानकारी होने पर भट्ठा स्वामी ने रमेश को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में भी उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उसे वाराणसी ले जाने के दौरान भोर में रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें