ज्ञानपुर। ईवीएम से चुनाव कराने के विरोध में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर तहसील में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
सपा प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि ईवीएम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सभी विपक्षी दल चुनाव की निष्पक्षता पर संदेह जता रहे हैं। सपा राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ईवीएम से चुनाव कराने के खिलाफ हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए बैलेट पेपक से चनाव कराया जाना चाहिए। रमेश चंद्र यादव ददा ने कहा कि ईवीएम को हैक किया जाता है। जिससे मतदान सुचिता पर सवाल उठ रहा है। संविधान की रक्षा के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप मौर्य, शिवपूजन मौर्य, राम चंद्र यादव, अनिल यादव, पप्पू मंसूरी, कौशल, अमरजीत यादव, महेश कुमार, भारत भूषण यादव, कलेक्टर यादव आदि शामिल थे।