फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कूदी युवती को ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। दो दिन पूर्व ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस से कूदकर घायल हुई युवती की पहचान मंगलवार को हो गई। यह वही युवती है, जो निरंकारी संत समागम से 10 मार्च को लापता हो गई थी। किन परिस्थितियों में ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची, यह कोई नहीं जानता। मंगलवार को महिला स्वधार गृह में युवती को लेने आजमगढ़ से पहुंचे उसके परिजनों ने कहा कि एक महीने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के पूरे रजई गांव में दो दिन पूर्व एक युवती पवन एक्सप्रेस से कूद गई थी। उसको उपचार के बाद पुलिस ने महिला स्वधार गृह गोपीगंज में दाखिल करवाया था। महिला स्वधार गृह की निदेशक डॉ. किरण त्रिपाठी ने युवती की काउंसलिंग कर उसके घर का पता हासिल किया। इंटरनेट के माध्यम से ग्राम प्रधान से संपर्क कर उसके परिवार वालों को संदेश दिया। भाई चंद्रभान मौर्य पुत्र सर्वानंद मौर्य निवासी जुबा पोस्ट आयरा कला, आजमगढ़ ने महिला स्वधार गृह पहुंचकर युवती के विषय में बताया कि चौरी क्षेत्र में आयोजित निरंकारी संत समागम में पिता सर्वानंद, मां कौशल्या देवी और बहन सोनी मौर्या (22) के साथ वह आया था। 10 तारीख को रात अचानक वह टेंट से गायब हो गई। इसकी सूचना कपसेठी थाने में दी और परिवार वालों को घर भेज दिया। साथ ही वह स्वयं भदोही में अपनी बहन की तलाश कर रहा था। बताया कि पिछले एक महीने से उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार चल रही है। वह एमए की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें