फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड में चल रही थी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षा में जबरदस्त खामी नजर आई है। दूसरे दिन हिंदी की परीक्षा टीन शेड में हुई। इस पर केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। परीक्षा केंद्र को डिबार करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

आराजीलाइन स्थित हरि शंकर बालिका इंटर कॉलेज मेहंदीगंज में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ परीक्षार्थी टीन शेड में परीक्षा दे रहे थे। वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। उन्होंने इसके लिए वहां के केंद्र व्यवस्थापक को जबरदस्त लताड़ लगाई। उनके स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस ने उस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की बात कही है।
उधर यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर ये रहा कि दूसरे दिन भी हजारों परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्यकला की परीक्षा थी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार की परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामान्य ढंग से संपन्न हुई, हालांकि एक परीक्षा केंद्र में दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें