फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फिरौती के लिए सर्राफा व्यापारी का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सुरियावां स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन सहयोगी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। वह एक साल से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू होकर सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 सितंबर 2016 को सुरियावां के अभियां बाजार के सर्राफा व्यापारी सत्य नारायण वर्मा का बदमाशों ने अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। घटना के बाद क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर व्यापारी को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराने के साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का मास्टर माइंड एवं मुख्य अभियुक्त पुनीत सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी इनायत नगर फैजाबाद फरार चल रहा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच तभी से उसके तलाश में लगी थी। पुलिस ने 19 नवंबर 2017 को आरोपी के यहां कुर्की की कार्रवाई भी की। मुखबीर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सुरियावां स्टेशन के समीप से क्राइम ब्रांच और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुनीत ने कई मामलों का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें