फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के ध्यक्ष बने अश्विनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार मिश्र ने इकलौते प्रतिद्वंद्वी प्रमोद यादव को 113 मतों हरा दिया। महासचिव पद पर विमलेश यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलराम पांडेय को 247 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर ललित मिश्र ने शिवशंकर को 117 मतों से पराजित किया। मतगणना की घोषणा होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से गहमागहमी के बीच दीवानी न्यायालय परिसर स्थित डिबाए के हॉल में मतगणना शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 11 चरणों में चली मतगणना के एक-एक चरण की खबर लेने के लिए अधिवक्ता उत्सुक रहे। मतगणना कर रहे निर्वाचन अधिकारी जैसे-जैसे एक-एक चरणों की घोषणा करते, कयासबाजी शुरू हो जाती। दोपहर तीन के बाद जैसे ही निर्वाचन की घोषणा हुई, विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी छा गई। अध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद यादव को 113 मतों से और महासचिव पद पर विमलेश यादव ने बलराम पांडेय को 247 वोटों से हराया। अश्वनी मिश्र को 620 और प्रमोद यादव को 487 मत मिले।
महासचिव पद पर विमलेश यादव को 534 और बलराम पांडेय को 287 मत मिले। जबकि शशि पांडेय को 199 मत, रमाशंकर यादव को 76 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर ललित मिश्र को 583 और शिवशंकर को 466 मत मिले। पदाधिकारियों की जीत पर अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, रामजीत पांडेय, हृदय नारायण तिवारी, दिनेश सिंह, सुधाकर पांडेय, राजबिहारी मिश्रा, दीपक पांडेय, कृष्ण कुमार मालवीय, स्वामीनाथ मिश्र, पुनीत पांडेय, मनोज पांडेय, अखिलेश दूबे, आदर्श दूबे, पंधारी यादव, शक्ति शंकर, दिनेश उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, राकेश दूबे, भदोही बार के पुष्पराज पांडेय, सर्वेश पाल, शीतला प्रसाद आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें