फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजातालाब और कछवा रोड में बने ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड/राजातालाब (वाराणसी)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अधिकारी और रेल यात्री सुविधा समिति शुक्रवार को राजा तालाब, निगतपुर और कछवारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं को देखा और सुविधाएं बढ़ाने पर मंथन किया। समिति ने राजातालाब और कछवारोड क्रासिंग पर बढ़ रहे ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए रेल ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

यात्री सुविधा समिति और एनईआर रेलवे के एडीआरएम विजय श्रीवास्तव व सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव ने कछवा रोड रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशन के विकास की योजना बनाई। इसमें तय किया गया कि राजा तालाब और कछवारोड में रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज बनाया जाए। इसके साथ ही बीरबल पुर के सामने नया रेल अंडर पास और कछवारोड में रेल आरक्षण केंद्र का सुझाव दिया। यात्री सुविधा की दृष्टि से राजातालाब और कछवारोड में कुछ और यात्री गाडि़यों के ठहराव का प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि राजातालाब में आरक्षण की भी सुविधा है। इसका यात्री लाभ उठाएं।
इसके पहले लोहता, चौखंडी, सेवापुरी और कपसेठी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने पिछले 15 दिसंबर को दौरा किया था। 15 दिन के अंदर ही दूसरे दौरे को लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के व्यक्तिगत रुचि के रूप में देखा जा रहा है। रेल यात्री सुविधा समिति में सुधीर मिश्रा, प्रभु नाथ चौहान, अजय सिंह सहित पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें