फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रसंघ के लिए 24 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को गाजे-बाजे के बीच नामांकन हुआ। कुल नौ पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पर तीन-तीन नामांकन हुए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 19 दिसंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय के देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुए नामांकन हुए। इसको लेकर कॉलेज परिसर ही नहीं, पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों के जुलूस के चलते सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे हर तरफ जाम लगा रहा। बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते और नारेबाजी करते समर्थकों के साथ प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान कॉलेज और आसपास प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व पीएसी के जवान रहे। कॉलेज प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें