फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमडी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में जल्द ही एमडी की पढ़ाई शुरू होगी। यह प्रदेश का पहला ऐसा राजकीय कॉलेज होगा जहां पीजी में दाखिला होगा। गुरुवार को सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) की दो सदस्यीय कमेटी ने कॉलेज का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। संभावना है कि इसी साल से दाखिला भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज में अब तक केवल स्नातक स्तर पर ही पढ़ाई होती थी लेकिन अब बिल्डिंग, व्याख्यान कक्ष आदि सभी सुविधाएं पूरी होने के बाद यहां स्नातकोत्तर की पढ़ाई होगी, इसमें कुल 15 सीटों पर दाखिला होगा। गुरुवार को पहुंची टीम में सीसीआईएमए के प्रतिनिधि के रूप में बीएचयू के प्रो.आनंद चौधरी, राजस्थान के उदयपुर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद कॉलेज से डॉ. कमलेश कुमार ने पहले इसके लिए जरूरी संसाधनों के लिए जरूरी कागजातों की जांच की फिर इसके बाद प्राचार्य प्रो. एसएन सिंह के साथ प्रशासनिक भवन जाकर प्रयोगशाला, म्यूजियम आदि को देखा। फिलहाल टीम कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट दिखी, ऐसे में यह माना जा सकता है कि जल्द ही यहां एमडी की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें