काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए बीए में चल रही काउंसिलिंग के तीसरे दिन बुधवार को 208 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही अब तक तीन दिनों में इस कोर्स में प्रवेश लेने वालों की संख्या 580 हो गई। काउंसिलिंग स्थल पर ही सभी को परिचय पत्र, लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया है।
बीए में काउंसिलिंग की प्रक्रिया 13 जुलाई से चल रही है। प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया। काउंसिलिंग की प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। ऐसे ऐसे अभ्यर्थी जिनको 16 जुलाई के लिए ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उनको गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 2 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कैटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय पर आना होगा। कहा कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखते रहना होगा। बताया कि बीएससी गणित, बीम्यूज, बीएससी बायो, बीएफए पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 18 जुलाई को वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में प्रस्तावित है।