फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आजमगढ़ के 58 किसानों को सब्जी उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से आजमगढ़ जिले के नामदारपुर, पल्हनी गांव में अनुसूचित जाति उप-योजना कार्यक्रम के तहत 58 किसानों को सब्जियों की खेती की नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को बीज, खुरपी और छिड़काव यंत्र भी दिए गए।किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों और उनके लाभों से अवगत कराया गया। कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया गया। हरी खाद और नीम की खली से कीट नियंत्रण के तरीके बताए गए। उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से होने वाली दोहरी हानि पर भी चर्चा हुई। गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट और जैव उर्वरकों के महत्व के बारे में बताया। किसानों में बीज वितरण किया गया। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एएन सिंह, डॉ. केके. पांडेय, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. सुजन मजूमदार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें