फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में भी जेएसवाई लागू, मिलेगा मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) को लागू कर दिया गया है। स्त्री और प्रसूति रोग विभाग के तहत इसका संचालन कराया जाएगा। योजना के तहत नियमानुसार गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को नि:शुल्क इलाज मिलेगा। इसके साथ ही हर मरीज को 100 रुपये तक प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन और दस से बीस हजार रुपये तक की दवाएं और अन्य सामग्री दी जाएगी। बीएचयू में दस अप्रैल से यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जननी सुरक्षा योजना लागू की गई है। जिले में कबीरचौरा महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र में यह पहले से ही लागू है लेकिन बीएचयू में लागू नहीं हो पाई थी। पिछले साल अगस्त में बीएचयू आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मुहर लगने के बाद यहां भी लागू करने की कवायद शुरू हुई।
जेएसवाई के तहत अस्पताल में भर्ती होने वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को योजना के तहत कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। इसमें नि:शुल्क जांच, दवा, भोजन शामिल है। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के साथ ही जननी शिशु सुरक्षा योजना (जेएसएसके) को लागू कर दिया गया है। प्रो. मधु जैन को इसका नोडल आफिसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार जो भी महिलाएं होंगी, उसको योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें