फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर पर विपक्ष की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर विपक्षी पार्टियों की नजर है। विपक्ष के नेता इस फिराक में हैं कि भाजपा से अनबन की स्थिति में उन्हें अपने पाले में मिला लिया जाए।
विज्ञापन

दरअसल ओमप्रकाश के चुनाव लड़ने पर भाजपा एक सीट देने पर विचार कर रही है। सपा-बसपा के सूत्रों के अनुसार, यदि ओमप्रकाश बगावती तेवर दिखाते हुए भाजपा से दूर हुए तो उन्हें लपक लिया जाएगा। साथ ही जहां राजभर वोटों की संख्या अधिक हैं, वहां उनकी पार्टी को टिकट दिया जाएगा।
सपा-बसपा के नेताओं की सुभासपा के नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं और उनके बीच बातचीत भी हो रही है। अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों की हाईकमान को लेना है। सपा-बसपा के नेता प्रयास में हैं कि ऐसी रणनीति बनाई जाए, जिससे भाजपा को घेरा जाए। फिलहाल वेट एंड वाच की स्थिति बनी हुई। हर पार्टी एक दूसरे के चालों को देख रही है। इसी हिसाब से वे अगली चाल चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें