फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता गुड्डू महाराज भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बसपा नेता चंद कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू महाराज भाजपा में शामिल हो गए। रविवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

गुड्डू महाराज 2012 में कैंट विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके। पार्टी की कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हाल ही में भदोही से टिकट की मांग की थी। टिकट नहीं मिला तो बसपा का साथ छोड़ते हुए पार्टी में ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। सपा बसपा गठबंधन से भी वे नाराज थे। उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा नेताओं में उत्साह है। उधर, सपा और बसपा नेताओं ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। चुनाव के समय कई लोग दल बदल लेते हैं। बसपा के एक नेता ने कहा कि वे कैडर के नेता नहीं थे। इनके पास जनाधार भी नहीं था। पार्टी की बदौलत वोट पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें