फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सभा में ढाई हजार लाभार्थी जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिर्जापुर के चनईपुर में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए जिले से ढाई हजार शौचालयों के लाभार्थी जाएंगे। पंचायत राज विभाग की ओर से उन्हें भेजा जा रहा है। लाभार्थी पीएम के स्वच्छता मिशन से जुड़ी बातों को सुनेंगे और उसे अमल में लाने का प्रयास करेंगे। इसमें कुछ लाभार्थी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता भारत मिशन को सफल बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद से ही मुहिम में लगे हैं। एक-एक गांव को स्वच्छ रखने के लिए गांवों में शौचालय बनाकर उसे ओडीएफ बनाया जा रहा है। करीब एक लाख 50 हजार शौचालय के सापेक्ष अब तक जिले में करीब 90 हजार शौचालय बन चुके हैं। 15 जुलाई को मिर्जापुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने आ रहे पीएम चनईपुर में सभा को संबोधित करेंगे। उस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। इसके लिए जिले से करीब ढाई हजार लाभार्थी सभा में जाने के लिए भेजे जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि ब्लॉकों से 450 से 500 लाभार्थी जाने के लिए चयनित हैं। वह स्वच्छता मिशन को लेकर पीएम के संदेश को सुनेंगे। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर लाभार्थियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें