फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को पांच नए पुलों का तोहफ ा देंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को पांच नए पुलों की सौगात देंगे। 12 मार्च को शहर आगमन के दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन की आधारशिला रखने के साथ ही इस मार्ग पर बनने वाले तीन पुल का भी शिलान्यास करेंगे। इसमें दो पुल रेलवे क्रासिंग पर और एक वरुणा नदी पर बनाया जाएगा। कोनिया में वरुणा नदी पर एक पुल और आशापुर क्रासिंग पर एक पुल का शिलान्यास करेंगे। मंडुवाडीह आरओबी का भी लोकार्पण करेंगे। डीरेका में आयोजित समारोह में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। पीएम करीब 372 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्र ांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन के साथ 12 मार्च को बाबतपुर आएंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे। यहां से वह अस्सी घाट जाएंगे जहां वह पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से नाव से वह दशाश्वमेध घाट तक जाएंगे। अस्सी से दशाश्वमेध घाट को सजाया जाएगा। दरभंगा घाट स्थित ब्रजरामा पैलैस में दोनों नेता लंच करेंगे। यहां से इमैनुअल मैक्रोन होटल गंगेज जाएंगे जबकि पीएम डीरेका चले जाएंगे। पीएम यहां लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम डीरेका में ही सभा भी कर सकते हैं। हालांकि ये अभी तय नहीं है। भाजपा के स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट के बाद ये तय होगा। डीरेका से ही पीएम हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे जहां से वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें