फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 युवकों से दो जालसाज 20 लाख ऐंठ कर चंपत हो गए। भुक्तभोगियों का आरोप है कि नौकरी न मिलने पर रुपया वापस मांगा गया तो जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को मामला जानकारी में आने पर लंका थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा निवासी गोविंद कुमार, रोहनिया के राजापुर का राजकुमार और संजय कुमार विश्वकर्मा शनिवार की दोपहर लंका थाने पहुंचे और जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। बताया कि डाफी और आजमगढ़ के अवनी निवासी दो युवकों ने उनसे संपर्क किया और खुद को बीएचयू में ऊंची पकड़ वाला बताया। कहा कि बीएचयू अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी पद पर किसी की भी तैनाती वो चंद दिनों में करा सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी के अन्य इच्छुक लोगों को भी उनसे संपर्क कराने को कहा। इस तरह से 14 अभ्यर्थियों से दोनों ने 20 लाख रुपया लिया और पांच लाख दिया जाना शेष था। मगर, छह महीने बीत गए और नौकरी नहीं लगी। पता लगा तो सामने आया कि इस दौरान ऐसी कोई भर्ती भी नहीं निकली थी। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामला पुष्ट होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें