फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जिलों में 18 लाख परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल रोकना प्राथमिकता होगी। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण से इसमें कुछ लगाम लगने के आसार हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में 11 जिलों के 18 लाख विद्यार्थी ही परीक्षा दे रहे है। इसमें हाईस्कूल के 10,64082 और इंटरमीडिएट में 830307 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बात करें सत्र 2016-17 की तो उस समय वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से 26 जिले सम्बद्ध थे। उस दौरान 23 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया था। गोरखपुर में क्षेत्रीय कार्यालय शुरू होने के कारण वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से जुडे़ केवल 11 जिले ही बचे हैं। हाईस्कूल में 601559 बालक और 462523 बालिकाएं व इंटरमीडिएट में 447581 बालक और 382726 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह का कहना है कि नकल रोकने के लिए परिषद की ओर से सारी तैयारियां की जा रही हैं। सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें