फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी में पढ़ेंगे प्राथमिक स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के पांच ब्लॉकों में अमेरिका की संस्था ‘रूम टू रीड’ बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित प्राथमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी की व्यवस्था करेगी। इसमें छात्रों के लिए तोता, हाथी, सर्प, गौरैया की कहानी समेत अन्य पुस्तकें होंगी। इसके लिए चोलापुर, चिरईगांव, आराजीलाइन, सेवापुरी और हरहुआ ब्लॉक का चयन किया गया है। इन प्राथमिक विद्यालयों बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा देने की पहल की गई है।
विज्ञापन

संस्था से जुड़े पुस्तकालय सहयोगी मुकेश ने बुधवार को चोलापुर के परानापट्टी स्थित स्कूल में पुस्तकालय लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान बताया कि देश के 11 राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों पर रूम टू रीड संस्था द्वारा गरीब छात्रों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है। चोलापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम, मंगोलेपुर, परानापट्टी, बेला, धरसौना, रजला, महदा, छितमपुर, सिंगुलपुर के विद्यालय का चयन किया गया है। इसमें छात्रों के पढ़ने के लिए एक कमरे को सुंदर तरीके से सजाकर उसमें अलग-अलग पुस्तकें रखी जा रही हैं। चोलापुर में परानापट्टी में लाइब्रेरी का उद्घाटन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लाइब्रेरी की व्यवस्था ब्लॉक के दस प्राथमिक विद्यालयों पर होगी। इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी, साथ ही उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी। इस दौरान शिक्षक दुर्गा सिंह, सतेंद्र मिश्रा, सोनी, कोमल, सावित्री सिंह, सुषमा उपाध्याय समेत कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें