लालपुर स्टेडियम में 200 बेड के हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पहले से बने हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के चारों तरफ दर्शक दीर्घा के लिए तीन सौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दी। बताया कि लालपुर स्टेडियम में 200 बेड के हॉस्टल के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये और पहले से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ के चारों तरफ आधुनिक दर्शक दीर्घा का निर्माण एजेंसी के नामित होते ही अगले माह से काम शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मोहम्मद शाहिद की स्मृति में अखिल भारतीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें देशभर की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान खिलाड़ियों को बाहर होटल में ठहराया गया था। जिससे प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने में खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई थी। जिसे देखते हुए दो बेड के हॉस्टल के लिए खेल विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।