फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में रुकावट बनने पर हुई छात्र गौरव की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दवा की दुकानों व अस्पतालों से धन वसूली में रुकावट बनने पर बीएचयू में एमसीए के छात्र गौरव सिंह हत्या की गई थी। यह खुलासा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार शूटर प्रोफेसर उर्फ शनि वर्मा उर्फ रूपेश वर्मा ने पूछताछ में किया।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार, प्रोफेसर ने बताया कि हत्या की योजना बनाने में मंगलम सिंह, जेल में बंद छात्र पवन मिश्रा, रूपेश तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, विनय द्विवेदी भी शामिल रहे। वारदात को उसने और राजा दुबे उर्फ रावण ने अंजाम दिया। इस दौरान मंगलम सिंह, रूपेश तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी व विनय द्विवेदी भी मौजूद थे, जिनमें से तीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। विनय द्विवेदी फ रार है।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान घायल प्रोफसर और एसआई ईश्वर दयाल दुबे की हालत पहले से काफी ठीक है। दोनों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रोफसर को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी, एसआई प्रकाश सिंह, ईश्वर दयाल दूबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार सिंह, विनायक त्रिपाठी, मुकेश चौहान, नरेंद्र मोहन सिंह, राजेश सिंह, भानू प्रताप सिंह, बृजेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें