फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीवर से जलजमाव के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। त्योहारों के दौरान सीवर ठेकेदारों के काम ठप कर देने से पिछले चार दिनों से शहर के कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या गंभीर हो चुकी है। हालांकि मामले से निपटने के लिए जलकल ने ठेकेदारों को काम पर लौटने को कहा था, लेकिन ठेकेदार बिना भुगतान के काम पर लौटने को तैयार नहीं थे। नगर आयुक्त के निर्देश पर 11 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के सरैयां, जलालीपुरा, आदमपुर, कमलगढ़हा, गौरीगंज, लल्लापुरा, विशेश्वरगंज, शिवपुरवा, रानीपुर, बजरडीहा, सरायनंदन, मच्छोदरी, कोयला बाजार, छित्तनपुरा, बड़ीबाजार, ईश्वरगंगी, पानदरीबा, नई सड़क, बेनियाबाग, बड़ी पियरी, चेतगंज, नरिया, लंका में सीवर से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुस्लिम इलाकों में तो सीवर का पानी अब लोगों के घरों, बुनकरों के हैंडलूम करघे तक पहुंच गया है। हर वार्ड से सीवर जाम की दो दर्जन से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम को मिल चुकी हैं। महमूरगंज स्थित अन्नपूर्णा नगर कालोनी में पिछले एक सप्ताह से सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी हुई है।
जलकल विभाग ने विभागीय स्तर से सफाई का काम शनिवार को शुरू करा दिया। महाप्रबंधक नीरज खरे ने बताया कि ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी के बाद कई ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया है। जिन फर्मों ने काम शुरू नहीं किया है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। सीवरेज समस्या की शिकायत के लिए जलकल कंट्रोल रूम 8935000976 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा महेश चंद्र आजाद अधिशासी अभियंता दशाश्वमेध व चेतगंज के मोबाइल नंबर 8935000961 और उत्तरी जोन व मध्य जोन के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ कुमार 8935000978 और दक्षिणी जोन के विमल कुमार के मोबाइल नंबर 8935000958 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें