फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के मोबाइल में सिम लगाकर मांगता था रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहंगपुरा औरंगाबाद निवासी दिव्यांग व्यापारी से रंगदारी मांगने और दुकान न खोलने देने की धमकी देने के आरोपी सिगरा के गांधीनगर निवासी नवीन परसवानी को चेतगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि व्यापारी के परिवार की युवती से विवाह करने में असफल रहने पर नवीन अपनी दादी के मोबाइल में सिम लगाकर कॉल कर रंगदारी मांगता था। कॉल करने के बाद मोबाइल से सिम निकाल लेता था।
विज्ञापन

चेतगंज थाने में लहंगपुरा औरंगाबाद निवासी व्यापारी ने 12 दिसंबर को रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी के अनुसार 11 दिसंबर की रात कई बार उन्हें कॉल कर रंगदारी देने को कहा गया और न देने पर दुकान न खोलने की धमकी दी गई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर चेतगंज अजीत मिश्रा ने क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की मदद से धमकी से संबंधित मोबाइल नंबर का पता लगाकर नवीन को चिह्नित किया। गिरफ्तार नवीन ने चेतगंज इंस्पेक्टर को बताया कि व्यापारी के परिवार की युवती से फेसबुक से उसकी दोस्ती हुई थी और बात आगे बढ़ी तो उसने विवाह करने की ठानी। यह बात व्यापारी को पता लगी तो उसने नाराजगी जताते हुए विरोध जताया। इसी बात से गुस्से में आकर उसने व्यापारी को सबक सिखाने की ठानी और परेशान करने के लिए कई बार कॉल कर रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें