वाराणसी। श्री वाराणसी व्यापार मंडल एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिला। व्यापारियों ने सावन के मद्देनजर चारों सोमवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कोतवाली, चौक और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में सोमवार को साप्ताहिक बंदी करने की मांग की।
व्यापारियों ने डीएम से कहा कि सावन के सोमवार को मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसलिए सावन के सोमवार को कोतवाली, चौक और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की दुकानें बंद रखी जाएं और रविवार को खोली जाएं। व्यापारियों को डीएम ने आश्वस्त किया है कि उनकी मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। इस दौरान संदीप चतुर्वेदी, मोहनलाल सरावगी, मनोज खन्ना, सत्यनारायण गोयनका, गजानंद यादव, सुमित सिंह, राकेश यादव, लालबचन आदि व्यापारी मौजूद थे।