फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाद पूरी होने के बाद मजिस्ट्रियल जांच अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे, मगर मियाद पूरी होने के बाद भी जांच अधूरी ही है। 18 दिन बीत जाने के बाद जांच अधिकारी रिपोर्ट नहीं दे पाए हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार को फ्लाईओवर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को मिल जाएगी। मगर, अब तक जांच रिपोर्ट तैयार तक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार राय को सौंपी गई थी और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। मगर, जांच पूरी होने पर एडीएम ने 15 दिन का समय लिया था। इस दौरान अस्पताल में भर्ती तीन घायलों के अलावा सेतु निगम के अधिकारियों का बयान दर्ज किया गया। सेतु निगम से इस पूरी परियोजना की फाइल भी मांगी गई थी ताकि सुरक्षा मानकों और अन्य बिंदुओं को शामिल किया जा सके। इस हादसे में 15 लोगोें की मौत हुई थी और 11 लोग घायल हुए थे। मगर, जांच की सुस्त रफ्तार के चलते यह अब तक अधूरी ही है। दो जून को जांच रिपोर्ट की समयसीमा पूरी हो गई है। बावजूद इसके जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को नहीं मिली है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार राय ने बताया कि जांच पूरी हो गई है, उसे लिखवाया जा रहा है। अगले सप्ताह रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें