फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जूझ रही डेढ़ हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन नगरी के कजियाना मोहल्ले में पेयजल का संकट गहरा गया है। यहां लगा एक मात्र हैंडपंप लंबे समय से खराब खराब चल रहा है, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब सबमर्सिबल पंप ने भी जवाब दे दिया है, जिससे पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। मोहल्ले की डेढ़ हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। लोगों के घरों में लगे निजी पंप अथवा दूसरे मोहल्लों से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कजियाना नगर के मध्य में स्थित है। इसकी आबादी करीब डेढ़ रहा है। मुख्य रोड पर मजार के पास एक हैंडपंप लगा है, जो गर्मी शुरू होने से पहले से ही खराब हो गया था। कई बार शिकायत के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। नगर पालिका केे सबमर्सिबल पंप से जलापूर्ति होने से खास परेशानी नहीं होती थी। अब सबमर्सिबल पंप भी खराब हो गया है, जिसके चलते मोहल्ले में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। वार्ड की सभासद जरीना बानो ने कहा कि शुक्रवार से मुकद्दस रमजान शुरू हो रहा है। हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप खराब हो गए हैं। बिजली की कटौती भी अंधाधुंध हो रही है। ऐसे में रोजेदारों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। बिजली रहने पर निजी पंपों के सहारे लोगों का काम चल जाता है। लेकिन बिजली न रहने पर दूसरे मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर कतार लगा कर लोगों को पानी ढोना पड़ेगा। वसीम उल्लाह, वामिक सिद्दीकी, चांदबाबू खां, अतीक खां आदि का कहना है कि इबादत के महीने में पानी नहीं मिलेगा तो मुश्किल होगी। जब दिन भर लोग पानी ढोते रहेंगे तो रमजान की इबादत कब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें