फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस की कोठी में लगी आग, दर्जनों सर्प जलकर मरे0

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में पोखरी के किनारे लगी बंसवारी में मंगलवार को आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन गर्मी ज्यादा होने से लोग विवश दिखे। इस दौरान पुरी बंसवारी जलकर राख हो गई। इसमें दर्जभर से ज्यादा सांप जलकर मर गए। वहीं पास में बंधे मवेशियों को लोगों ने किसी तरह बचाया। इसमें हजारों रुपये के बांस भी जल गए।
विज्ञापन

छोटे यादव के कच्चे मकान के पास बास की कोठी में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब तीन बिस्वा में फैली बंसवारी कुछ देर में ही आग लपटों से घिर गई। बगल में पोखरी होने के बावजूद उसमें पानी नहीं था। इससे आग बुझाने में भी दिक्कत आई। किसी तरह लोगों ने कुएं और ट्यूबवेल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी के सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें