फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में गंदगी, ईंट के सहारे रखे थे उपकरण, डीन गायब 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नवागत कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग .औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था की पोल खुल गई। परिसर में गंदगी का आलम था। लैब में गड़बड़ी मिली। लैब में हर ओर धूल और गंदगी देख उन्होंने खासी नाराजगी जताई। दुर्व्यवस्था का आलम ये था कि लैब में कई उपकरण ईंट के सहारे रखे हुए थे। कई उपकरण टूटे हुए थे। डीन को तलब किया तो पता चला वो विभाग में हैं नहीं।
विज्ञापन

कुलपति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने हिदायत दी कि परिसर में साफ-सफाई के साथ लैब को व्यवस्थित किया जाए। कहा कि जितने संसाधन उपलब्ध हैं उनका भरपूर उपयोग करें। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बाद उन्होंने मानविकी संकाय का निरीक्षण किया। मानविकी संकाय स्थित बापू भवन का भी उन्होंने भ्रमण किया। गांधी कक्ष के लिए बाहरी ओर से प्रवेश द्वार पर तो संकेतक लगा है लेकिन संकाय भीतरी हिस्से के प्रवेश द्वार पर उन्होंने बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जिससे कि वहां आने वाले विद्यार्थियों को भी इसके बारे में पता चले। कुलपति ने यहां अंग्रेजी व हिंदी विभाग का दौरा किया। विद्यार्थियों से बातचीत की। उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें