फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में साड़ी व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत रोहित नगर कॉलोनी निवासी साड़ी व्यवसायी अनूप जैन (53) की संदिग्ध हाल में रविवार को मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनूप की मां के अनुसार नशे का लती होने के कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
विज्ञापन

रोहित नगर कॉलोनी में अनूप अपनी मां सरोज चंद्र के साथ रहते थे। लगभग 20 वर्ष पूर्व अनूप का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था। अनूप की मां ने बताया कि रविवार की सुबह अनूप के कमरे से धुआं आता देख उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर गईं तो रजाई सुलग रही थी और पूरे कमरे में धुआं भरा था। इसके साथ ही अनूप अपने बिस्तर पर निढाल पड़े हुए थे। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि रात में नशे में धुत अनूप ने सिगरेट पी होगी और बट अंतिम में फेंकी होगी तो वह रजाई पर ही गिर गई होगी। उसी से लगी आग से रजाई सुलगी होगी और धुएं के कारण अनूप का दम घुट गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें