फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुमरी, दादरा और सूफी गीतों से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। क्लब स्प्रिचुअल आफ अक की ओर से रविवार को महमूरगंज स्थित लान में बज्मे मौसिकी का आयोजन किया गया। स्व. डीएन मधोक की स्मृति में सजाई गई संगीत संध्या में मुंबई की सोमा बनर्जी तथा सूफी गायक अशरफ पठान ने अपनी प्रस्तुति दी। सोमा बनर्जी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने ठुमरी, दादरा और गजलों की प्रस्तुति की। उसके पश्चात अशरफ पठान ने सूफियाना कलाम से माहौल को आध्यात्मिक कर दिया। तबले पर ललित, हारमोनिमय पर पंकज चौबे, गिटार पर पर्वपाल शर्मा और की बोर्ड पर हेमंत ने संगत की।
विज्ञापन

कलाकारों का स्वागत साकिब भारत, मोहित अग्रवाल, शिवलिका, प्रतिमा सिंह, रीबू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन पाठक ने किया। संयोजन हितेश अक और आयोजन पूजा मधोक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप बाबा मधोक ने किया। इस दौरान डा. विश्वनाथ पांडेय, सुचरिता गुप्ता, जगदीप मधोक, मुमताज भारत, संदीप, नोमान हसन, शबाना खान, सोनिया डिडवानिया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें