फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बिजली का बिल सही कराने के नाम पर ठगी, जालसाज ने 15 बार में लिए 19 हजार, आप ना करें ऐसी गलती

Sat, 17 Jun 2023 09:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बिजली का बिल सही कराने के नाम पर ठगी काम मामला सामने आया है।  एक जालसाज ने एक युवक से 15 बार में 19,878 रुपये ऐंठ लिए। बिल सही न होने पर युवक जब उससे पैसा वापस मांगा तो जालसाज उसे देख लेने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
बिजली के बिल के नाम पर ठगी - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का बिल सही कराने के नाम पर एक जालसाज एक युवक से 15 बार में 19,878 रुपये ऐंठ लिए। बिल सही न होने पर युवक जब उससे पैसा वापस मांगा तो जालसाज उसे देख लेने की धमकी देने लगा। प्रकरण को लेकर वाराणसी के लाटभैरव सरैया निवासी शुभम प्रजापति की तहरीर के आधार पर जैतपुरा थाने में अमन श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शुभम प्रजापति ने बताया कि वह शैलपुत्री स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बीते 25 मार्च को जनसेवा केंद्र पर एक युवक आया और बिजली का बिल ऑनलाइन चेक कराने के लिए कहा।

इसके बाद उसने एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि अगर बिजली का बिल सही या कम कराना हो तो इस पर संपर्क कर लें। मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर फोन रिसीव करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी अमन श्रीवास्तव बताया। अमन श्रीवास्तव ने उसके बिजली के बिल से संबंधित विवरण लेकर 15 बार में 19,878 रुपये ऑनलाइन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी उसका बिल सही नहीं हुआ तो वह बिजली विभाग गया और भुगतान का विवरण दिखाया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बिल के मद में उसका एक रुपया भी जमा नहीं हुआ है और इसी के साथ उसका कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद उसने अमन श्रीवास्तव से संपर्क कर पैसा लौटाने को कहा तो वह देख लेने की धमकी देने लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें