फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने दिलाई बीएचयू को वैश्विक पहचान, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में 19 के नाम शामिल 

Tue, 03 Nov 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलग-अलग विषयों पर शोध करने वाले बीएचयू के विभिन्न वैज्ञानिकों ने वैश्विक पहचान दिलाई है। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से किए गए अध्ययन में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में बीएचयू के 19 वैज्ञानिकों का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से कराए गए अध्ययन में विभिन्न क्षेत्रों में शोध करने वाले विश्व के शीर्ष एक लाख वैज्ञानिकों का नाम शामिल किया गया है। बीएचयू भी देश के उन चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों का नाम सूची में दर्ज किया गया है।

ये अध्ययन अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्लॉस बायोलॉजी में हाल ही में प्रकाशित भी हुआ है। बीएचयू के जिन वैज्ञानिकों का नाम शामिल किया गया है, उसमें फिजिक्स से एसबी राय, इकोलॉजी में जेएस सिंह, एनर्जी पर आरएन सिंह, एनवायरमेंटल साइंस पर मधुलिका अग्रवाल, शशिभूषण अग्रवाल, फूड साइंस पर नवल किशोर दूबे, मैटेरियल्स पर ओएन श्रीवास्तव, आर्गेनिक केमिस्ट्री पर गणेश पांडेय, प्लांट बायोलॉजी एंड बॉटनी से रमाशंकर दूबे, सुभाष लाखोटिया, राजेश्वर सिन्हा, टॉक्सिकोलॉजी पर एसके भट्टाचार्या, ट्रॉपिकल मेडिसिन पर श्याम सुंदर, ओमप्रकाश सिंह, जेएस सिंह, एपी जेम्स, आंकोलॉजी से मनोज पांडेय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें