फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह और आसपास पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विद्युत पोल की शिफ्टिंग व रंगाई कार्य के चलते शुक्रवार को मंडुवाडीह व आसपास के क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में आम लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए जूझना पड़ा। एसडीओ अनूप राय ने बताया कि यह कार्य अभी दो दिन और चलेगा।
विज्ञापन

मंडुवाडीह व आस-पास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की गई। ऐसे में लोगों को पानी व अन्य जरूरतों के लिए तरसते रहे। गलियों में बने कई घरों में पूरी दोपहर अंधेरा छाया रहा। दूसरी ओर टेलीविजन न चलने से समाचार न देख पाने की तड़प भी कई लोगों में देखने को मिली। बिजली विभाग को जब फोन कर कारण जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि पोल शिफ्टिंग व रंगाई कार्य के चलते पांच घंटे का शट डाउन लिया गया है। दो व तीन मार्च को भी यह कार्य होना है।
शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कारण लाइन शिफ्टिंग के कार्य को कराने के लिए दो मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में शट डाउन लिया जाएगा। 132 केवी में सुबह 11 से शाम चार बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। ऐसे में लहरतारा, मंडुवाडीह व आस-पास के इलाकों में बिजली का संकट रहेगा। इसी प्रकार करौंदी उपकेंद्र में भी पांच घंटे का शट डाउन लिया जाना है। इससे चितईपुर व आस-पास का इलाका प्रभावित रहेगा। वहीं डाफी उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन होने की वजह से कंदवा व आस-पास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन

कई इलाकों में आज नहीं मिलेगी बिजली
132 केवी उपकेंद्र लेढ़ूपुर से जुड़े 33 केवी फीडर अंधरापुल के डाग कंडक्टर को पैंथर कंडक्टर से बदला जाना है। इसके चलते शनिवार की सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक शट डाउन लिया गया है। इस अवधि में दौलतपुर उपकेंद्र को द्वितीय 33 केवी सोर्स सातों महुआ से परिचालित किया जाएगा। वरुणापुर से अंधरापुल के मध्य लाइन शिफ्टिंग के कार्यों के चलते अलग-अलग समय में विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। यह शट डाउन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान भोजूबीर, डीआईजी कॉलोनी, पुलिस लाइन आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें