जीएसटी सरल और सुंदर टैक्स, एक वर्ष में ही किया गया सरल
वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि हनुमान जी ऐसे देवता हैं, जो सबके कल्याण की सोचते हैं। वे कल्याणकारी कार्य ही करते हैं। वह पूरे समाज और पूरी पृथ्वी के रक्षक हैं। वह मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि राजनीति में कभी धर्म को नहीं लाना चाहिए। जीएसटी के बारे में कहा कि देश में जीएसटी सरल और सुंदर हो चुक ी है। इसमें केवल 28 वस्तुएं ही रह गई हैं। इसकी भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले 32 फीसदी तक टैक्स था। अब केवल लग्जिरियस वस्तुओं को छोड़ दें तो किसी वस्तु पर 18 तो किसी पर 12 फीसदी ही टैक्स है। भारत जैसे विशाल देश में जीएसटी को एक वर्ष में ही सरल बना लिया गया है। इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है, जबकि छोटे से देश सिंगापुर में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में सात वर्ष लग गए थे।